Galatiyon Se Kaise Sikhe: गलतियाँ करो, सीखो, लेकिन उन्हें कभी दोहराओ मत!

“ज़िंदगी में आगे बढ़ने और galatiyon se kaise sikhe यह जानने के लिए सही लक्ष्य चुनना बहुत ज़रूरी है। दोस्त, पिछले लेख में हमने बात की थी…” मुझे पूरा यकीन है कि आपने उस दिशा में सोचना शुरू कर दिया होगा। लेकिन जैसे ही आप उस नए रास्ते पर अपना पहला कदम बढ़ाएंगे, आपके सामने एक सबसे बड़ा मेहमान आकर खड़ा हो जाएगा, जिसका नाम है—“गलती” (Mistake)।

हम में से ज्यादातर लोग गलती करने से इतना डरते हैं कि वे कोई नई शुरुआत ही नहीं करते। लेकिन आज मैं आपसे रूबरू होकर एक कड़वा सच कहना चाहता हूँ: “अगर आप गलतियाँ नहीं कर रहे हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि आप कुछ नया सीख ही नहीं रहे हैं।”

क्या है ट्रायल और एरर (Trial & Error) मेथड?

सरल शब्दों में कहें तो, किसी काम को करना, उसमें फेल होना, फिर उस फेलियर से सीखकर दोबारा कोशिश करना ही ‘ट्रायल और एरर’ कहलाता है। दुनिया का कोई भी महान आविष्कार या कोई भी बड़ा सफल इंसान पहले दिन ही परफेक्ट नहीं बना था।

चलो, एक छोटा सा उदाहरण लेते हैं। जब एक छोटा बच्चा चलना सीखता है, तो वह कितनी बार गिरता है? सौ बार, या शायद उससे भी ज़्यादा! लेकिन क्या वह गिरकर यह सोचता है कि “चलना मेरे बस की बात नहीं है, मैं अब कभी नहीं उठूँगा”? नहीं! वह हर बार गिरकर बैलेंस बनाना सीखता है। यही लाइफ मैनेजमेंट का असली नियम है।

💡 थॉमस एडिसन की वो कहानी, जो हर निराश इंसान को पढ़नी चाहिए

चलिए इसे और गहराई से समझने के लिए इतिहास के पन्नों से एक सच्ची कहानी सुनते हैं। जब महान वैज्ञानिक थॉमस एडिसन बिजली के बल्ब का आविष्कार करने की कोशिश कर रहे थे, तो वे एक या दो बार नहीं, बल्कि पूरे 9,999 बार फेल (Fail) हुए थे!

उनकी कहानी से हमें सीख मिलती है कि galatiyon se kaise sikhe

ज़रा सोचिए, इतनी बार असफल होने के बाद कोई भी आम इंसान हार मान लेता और खुद को कोसने लगता। एक दिन एक पत्रकार ने उनसे पूछा, “एडिसन साहब, आप लगभग दस हज़ार बार असफल हो चुके हैं, क्या आपको नहीं लगता कि आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं?”

एडिसन ने मुस्कुराते हुए बहुत ही ऐतिहासिक जवाब दिया: “मैं दस हज़ार बार असफल नहीं हुआ हूँ। बल्कि, मैंने सफलतापूर्वक 10,000 ऐसे तरीके ढूंढ लिए हैं, जिनसे एक बिजली का बल्ब नहीं बनाया जा सकता! मेरा हर प्रयास मुझे सही रास्ते के और करीब ले गया।”


इसे कहते हैं असली लाइफ मैनेजमेंट और ‘Trial & Error’ का सही इस्तेमाल! एडिसन ने अपनी हर असफलता को एक ‘Error’ (गलती) की तरह लिया, उससे सीखा और अपनी अगली कोशिश में उस गलती को नहीं दोहराया। नतीजा क्या हुआ? आज उन्हीं की बदौलत पूरी दुनिया रोशनी से जगमगा रही है।

अगर वे पहली या दूसरी गलती के बाद ही डरकर बैठ जाते, तो आज इतिहास कुछ और होता। इसलिए जब भी आपसे कोई गलती हो, तो यह मत सोचिए कि आप हार गए, बल्कि यह सोचिए कि आपने सफल न होने का एक और तरीका सीख लिया है।


गलती करना गुनाह नहीं है, उसे दोहराना गुनाह है

यहाँ पर आपको एक बहुत महीन रेखा (Fine Line) को समझना होगा। गलती करना बिल्कुल सामान्य है, लेकिन एक ही गलती को बार-बार दोहराना मूर्खता है। जब आप एक ही गलती दोबारा करते हैं, तो वह गलती नहीं रह जाती, वह आपकी ‘आदत’ बन जाती है।

अपनी गलतियों से सीखने (galatiyon se kaise sikhe) के लिए आपको रोज़ रात को सोने से पहले खुद से 2 मिनट यह सवाल पूछना चाहिए:

  • आज मुझसे कहाँ चूक हुई?
  • कल मैं इस काम को और बेहतर तरीके से कैसे कर सकता हूँ?

जब आप खुद का इस तरह मूल्यांकन करेंगे, तो हर गलती आपकी सफलता की सीढ़ी बनती चली जाएगी।

निष्कर्ष: अब रुकना मना है

तो मेरे दोस्तों, कोई भी नया कार्य करना हो या लाइफ का कोई भी बड़ा फैसला, गलतियों के डर से अपने कदम पीछे मत खींचना। पहली इंतजार लंबा हो गया था या तुरंत काम नहीं मिला था? कोई बात नहीं! वह एक ‘Error’ है, जिससे हमे सिखना है कि वही गलती रिपीट ना हो। जिससे आज हमने सीखा कि galatiyon se kaise sikhe यही तो लाइफ मैनेजमेंट है!

गलतियाँ करो, खुलकर करो, लेकिन हर बार एक नई गलती करो ताकि आप हर दिन कुछ नया सीख सकें।

Leave a Comment